Anand Kahani is a blog dedicated to sharing uplifting and heartwarming stories that celebrate joy, positivity, and the beauty of life. Through a blend of personal anecdotes, cultural tales, and inspiring narratives, we aim to bring light to everyday moments and inspire happiness. Join us as we explore stories that fill your heart with joy and remind you of the simple pleasures that make life beautiful.
"ससुर का आशीर्वाद: एक चश्मे की कहानी" Written by Lucky Thakur मैं एक नई बहू थी, और एक प्राइवेट बैंक में अच्छे ओहदे पर काम करती थी। मेरी सास को गुज़रे हुए एक साल हो चुका था, और घर में मेरे ससुर और पति के अलावा कोई और नहीं था। मेरे पति का अपना कारोबार था, जिसके कारण वह हमेशा व्यस्त रहते थे। हमें कभी-कभी ही एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलता था, और जब भी हम समय साथ बिताने की कोशिश करते, तो कुछ न कुछ समस्या आ ही जाती। कभी मेरे ससुर जी आवाज़ दे देते थे, कभी कोई और काम आ जाता। हर सुबह जब मैं जल्दी-जल्दी घर का काम निपटाकर ऑफिस के लिए निकलने की तैयारी करती, ठीक उसी वक़्त मेरे ससुर मुझे आवाज़ देकर कहते, "बहू, मेरा चश्मा साफ़ कर मुझे देती जा।" यह एक रोज़ का सिलसिला बन चुका था। ऑफिस जाने की जल्दबाजी और काम के दबाव के कारण मैं कभी-कभी मन ही मन झल्ला जाती, लेकिन फिर भी अपने ससुर को कुछ कह नहीं पाती थी। एक दिन, मैंने इस बारे में अपने पति से बात की। उन्हें यह सुनकर थोड़ी हैरानी हुई, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने मुझे एक सलाह दी कि, "देखो, सुबह उठ...
Comments
Post a Comment